हमीरपुर: सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक की जिलाअस्पताल में जेब कटी कोतवाली में दी तहरीर।
शहर के मंझूपुर निवासी सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक धनीराम पाल की सोमवार को जिला अस्पताल में जेब कतरों ने जेब काटकर बीस हजार रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित मंडी निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित मंडी निरीक्षक ने बताया कि वह हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए जिला अस्पताल गए थे।