हमीरपुर: विदोखर मेंदनी में CCTV की निगरानी में मॉडल शाप से कार्ड धारकों को दिया गया राशन, जिले की पहली मॉडल शाप से वितरण शुरू
विदोखर मेंदनी में सरकार के मंशारूप गांव में मनरेगा व राज्य वित्त से करीब नौ लाख रुपए खर्च कर उचित दर राशन दुकान व जन सुविधा केंद्र का निर्माण कराया गया है। माह मार्च में इसी मॉडल शॉप से कार्ड धारकों को राशन वितरण किया गया। जिससे कार्ड धारकों को किसी तरह की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ा।