हमीरपुर: ललपुरा पुलिस ने जिलाबदर घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
सोमवार को दोपहर में ललपुरा थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि 6 माह हेतु जिलाबदर घोषित अपराधी जितेन्द्र सिंह पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम बजेहटा थाना ललपुरा को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध को थाना ललपुरा में धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंन्त्रण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।