नागौर में MDMA की अवैध फैक्ट्री पकड़ी
l20 करोड़ की ड्रग्स बनाकर सप्लाई करने वाला था; पिस्टल-कारतूस बरामद!
नागौर/ नागौर शहर की दीप कॉलोनी में MDMA बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से करीब 382 ग्राम निर्मित MDMA, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, 3 खाली खोल और नशीले पदार्थ की बिक्री से मिले 1 लाख 80 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री से करीब 5 किलो MDMA तैयार कर सप्लाई करने की तैयारी थी, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में दीप कॉलोनी निवासी महावीर जाट (28) पुत्र हनुमान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले मूंडवा चौराहे से 16 साल के एक लड़के को 261 ग्राम MDMA के साथ पकड़ा गया था। उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस को दीप कॉलोनी में MDMA तैयार किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दीप कॉलोनी निवासी महावीर जाट के घर पर दबिश दी, जहां MDMA बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस के अनुसार महावीर कुचेरा थाना क्