बांका: जनगणना 2027 को लेकर बांका जिले में मकान सूचीकरण अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
Banka, Banka | May 6, 2026 जनगणना 2027 के पहले चरण में जिले में मकान सूचीकरण का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। 2 मई से शुरू हुआ यह अभियान अब गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिले की सभी 182 पंचायतों और नगर निकायों में प्रगणकों की टीमें लगातार घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे से अभियान के पांचवें दिन भी सर्वे का काम जोर-शोर से जारी रहा।