गिरियक: पोखरपुर गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 180 ग्रामीणों की जांच की गई
Giriak, Nalanda | Nov 28, 2024 गिरियक प्रखंड के पोखरपुर गांव में गुरूवार की दोपहर करीब 12.20 बजे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर 180 ग्रामीणों के नेत्रों की जांच किया गया. नेत्र जांच के दौरान ग्रामीणों को नेत्रों की सुरक्षा एवं तेज रोशनी से बचाव के लिये कई आवश्यक टिप्स भी दिये गये. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे.