गुना: मध्य प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट पहुंचे म्याना, स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं नागरिकों ने किया स्वागत
Guna, Guna | Jun 17, 2026 मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नवनिर्वाचित सांसद महेश केवट 16 जून की देर रात गुना जिले के म्याना पहुंचे। म्याना में सांसद महेश केवट का स्थानीय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और केवट सेलर समाज के लोगों ने स्वागत कर मुलाकात की। पार्टी स्तर की चर्चा हुई। सांसद महेश केवट उज्जैन से गृह जिला गुना होते हुए जा रहे थे।