योग की छांव में विकास का संकल्प...
देहरादून के एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य, प्रकृति और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य सचिव आनंद बर्धन, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित 1000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ उत्तराखंड और स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
हरियाली, शुद्ध वातावरण और योग की सकारात्मक ऊर्जा के बीच गूंजा एक ही संदेश— "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।"
देवभूमि से दुनिया तक योग की यह गूंज उत्तराखंड को योग, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #MDDA #CityForestPark #Dehradun #HealthyUttarakhand #YogaForLife #FitIndia