तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील में रोते-बिलखते पहुंचे पीड़ित ने राजस्वकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया, एसडीएम ने मदद का भरोसा दिया
तमकुहीराज तहसील कार्यालय में एक युवक जितेंद्र पुत्र तूफानी रोते-बिलखते पहुंचा। गौरी श्रीराम टोला लालगंज, थाना विशुनपुरा के निवासी पीड़ित ने राजस्व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि उनके पुश्तैनी जमीन को राजस्व अभिलेखों में किसी ने बंजर दर्ज करा दिया। इस मामले में उन्होंने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था। राजस्वकर्मियों नेवहां से उसे बेदखल कर दिया है।