🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज-गोरखपुर सीमा
🌅 बड़हरा लाला-मछलीगांव छठ घाट सजकर तैयार, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़!
महराजगंज और गोरखपुर जनपद की सीमा पर रोहिन नदी के तट पर स्थित बड़हरा लाला-मछलीगांव छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
✨ घाट पर आकर्षक लाइटिंग, नाव की व्यवस्था और पुल से घाट तक पहुंचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पनियरा और कैम्पियरगंज थाने की पुलिस मुस्तैद रहेगी।
बड़हरा लाला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम चौहान और बरगदही के भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी कमलेश मद्धेशिया उर्फ कोलाहल मद्धेशिया ने सभी छठ व्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
🙏 छठी मइया सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
📍 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #BreakingNews #ChhathPuja #छठ_महापर्व #Maharajganj #Gorakhpur #Campierganj #Paniyara #BarahraLala #Machhligांव #RohinRiver #ChhathGhat #छठीमइया #UPNews #FestivalUpdate
Maharajganj, Maharajganj | Nov 15, 2026