सिवनी: सिवनी जिला जेल में दोहरे हत्याकांड के विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Aug 22, 2026 सिवनी जिला जेल में केवलारी थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड के विचाराधीन कैदी संकेत ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार शनिवार रात करीब 30 वर्षीय कैदी की मौत के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।