बोध गया: बोधगया: 14 पंचायतों में 19 मई से सहायता शिविर, सीएम हाउस की निगरानी में होगा आवेदनों का निष्पादन
Bodh Gaya, Gaya | May 17, 2026 बोधगया प्रखंड के 14 पंचायतों में 19 मई से 18 अगस्त 2026 तक अलग-अलग तिथियों में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शिविर से पहले ही अधिकतर आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।