धनौरा: हसनपुर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में घर से नगदी व आभूषण चोरी, थाने में दी गई तहरीर
नगर के मुहल्ला राजपूत कालोनी अस्पताल रोड पर मंदिर वाली गली का है। महावीर शर्मा एडीओ पंचायत के पद से कुछ वर्ष पहले सेवानिवृत हुए थे। उनके घर करीब दो साल से नगर निवासी मां-बेटी साफ-सफाई करती हैं। आरोप है कि उनके सोने चांदी के कीमती आभूषण व 3500 रुपये की नकदी चोरी हो गए हैं। गृहस्वामी का दावा है कि चोरी करने के बाद उन्होंने पर्स को कोतवाली के नजदीक मिला है।