धनौरा: के गांव केसरा के पास गन्ने से लदे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आशिकपुरा निवासी अजीत उर्फ राहुल पुत्र बलवंत सिंह की शादी एक साल पहले शिखा के साथ हुई थी। शिखा जिला बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव दरबाडा स्थित विवेकानन्द डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही थी। आज यानी बुधवार को वह ससुराल से कॉलेज जा रही थी। शिखा को छोड़ने के लिए उसका पति स्कूटी से लेकर जा रहा था।