धनौरा: गजरौला के अलीपुर मोहल्ले के पास बाइक सवार सेल्समैन से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रोहताश दाल कारोबारी मनोज अग्रवाल के यहां सेल्समैन है। मंगलवार रात रोहताश बाइक से गांव सिहाली जागीर से नकदी लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गजरौला में मोहल्ला अलीपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोकते हुए बैग लूटने की कोशिश की। रोहताश के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की।