धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की वर्ष 2021 में गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही देवर व ससुर विवाहिता पर गलत नजर रखने लगे। इसकी कई बार महिला ने अपने पति से शिकायत भी की। आरोप है कि शिकायत करने पर पति महिला के साथ ही मारपीट करता रहा। कुछ दिन पहले महिला घर में अकेली थी।