धनौरा: गजरौला थाने के सामने पार्लर का सामान बेचने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
महिला ने एक युवती से पार्लर का सामान खरीदा था। जिसके बाद सौदा भी तय हो गया था और महिला ने जिस दुकान में पार्लर का सामान रखा था उसकी चाबी भी ले ली थी। आरोप है की युवती ने धोखाधड़ी कर चाबी वापस ले ली और एक लाख की ठगी भी कर ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी पीड़िता पूजा का कहना है कि गजरौला थाने के सामने सामान खरीदा था।