कोतमा: कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने फुलवारीटोला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
Kotma, Anuppur | Jun 1, 2026 ग्राम फुलवारीटोला, ग्राम पंचायत फुलकोना में रमेश पाव की धर्मपत्नी स्वर्गीय माया पाव के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के पश्चात कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोमवार 11:00 बजे पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की।