रायपुर: सुने मकान से ₹700000 की चोरी, आरोपी के खिलाफ 2 दर्जन मामले दर्ज, देखें कैसे हुआ खुलासा
Raipur, Raipur | Jul 17, 2026 17 जुलाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे,राजधानी रायपुर में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नकबजन और तीन विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 71 हजार रुपये aaके सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है