आरा: आरा स्टेशन से 25 हजार का इनामी दानी यादव हुआ गिरफ्तार, उसके खिलाफ 23 केस दर्ज हैं
Arrah, Bhojpur | Oct 20, 2026 भोजपुर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर दानी यादव को आरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड का निवासी है। वर्तमान में हत्या के प्रयास और रंगदारी से जुड़े दो कांडों