गरियाबंद जिले में स्थित सिकासार जलाशय का जलभराव 22 जुलाई को 101.25 मि.क्यू.मी 50.91 प्रतिशत है। जल संसाधन संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दे हुए बताया कि कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जलाशय में 6 हजार 700 क्यूसेक पानी का आवक बना हुआ है। जिससे जलाशय का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है।