बटियागढ़: गढोला में दीवार गिरने से 5 साल की बच्ची घायल,बटियागढ़ से जिला अस्पताल रेफर
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गढोला गांव में दीवार गिरने से एक 5 साल की बच्ची के गम्भीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा ओमवती साहू पिता ज्ञानी साहू उम्र 5 वर्ष अपने घर जा रही थी तभी एक मकान की दीवार गिर गई और बच्ची उसकी चपेट में आ गई,परिजन तत्काल ही बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पँहुचे जंहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया