आज़मगढ़: धनछुला के पास ट्रेलर की टक्कर से घायल कार सवार 6 लोग जिला अस्पताल व प्रधान नर्सिंग होम में भर्ती, 1 की मौत
जीयनपुर कोतवाली के धनचुला के पास रविवार को शाम को ट्रेलर और अर्टिगा कार की टक्कर में अर्टिगा कार सवार एक की मौत हो गई थी। प्रधान सहित 7 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। देर रात को सभी को जिला अस्पताल लिया गया जहां से जीयनपुर के हरखोरी के प्रधान दयाराम यादव को रेफर होने पर नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।