आज़मगढ़: कुंवर सिंह उद्यान के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने किया पार, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
कलेक्ट्रेट के पास कुंवर सिंह उद्यान के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर उद्यान में टहलने गए पीड़ित की बाइक को चोरों ने मौका पाकर उड़ा लिया। शहर कोतवाली के ऐलवल मुहल्ला गुरुद्वारा गली के निवासी अमित खरवार रोज की तरह कुंवर सिंह उद्यान में सुबह करीब 6:30 बजे वॉकिंग करने गए थे। बाइक बाहर ही खड़ी किए थे। जब अमित बाहर करीब पौने 8 बजे आए तो बाइक गायब मिली। पुलिस को सूचना दी।