आज़मगढ़: सपा कार्यालय पर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव के बेरोजगारी के बयान को लेकर साधा निशाना
आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बच्चे पैदा न करने और बेरोजगारी के मुद्दे पर वायरल वीडियो को लेकर सपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने जिला सपा कार्यालय में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिनेश लाल निरहुआ की एक वीडियो वायरल है जिसमें वह कहते पाए जा रहे हैंकि योगी जी और मोदी जी ने बच्चे पैदा नहीं किये, बच्चे पैदा करने से जनसंख्या बढ़ती है जो अपमानजनक है।