आज़मगढ़: भानेपुर में किशोरी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
तहबरपुर थाना के भानेपुर में शनिवार को दिन में 16 वर्षीय किशोरी अंकिता पुत्री शिवलाल यादव ने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगी तब परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन आनन फानन में उसको लेकर सोफीपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देख रेफर होने पर जिला अस्पताल ले आए जहां मौत हुई।