आज़मगढ़: विट्ठल घाट स्थित श्री गुरुनानकजी दरबार गुरुद्वारा में बैसाखी मेले के साथ शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन, एसपी सिटी का स्वागत
आजमगढ़ शहर के विट्ठल घाट स्थित श्री गुरु नानक जी दरबार गुरुद्वारा पर रविवार को 14 अप्रैल के दिन परंपरागत रूप से बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने शबद कीर्तन किया। वहीं दिन में लंगर का भी आयोजन किया गया जो शाम तक जारी था। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का जत्थेदार सतनाम सिंह समेत अन्य ने स्वागत किया।