खालवा: खंडवा में दिवंगत किशन गुप्ता के परिजनों से मिलीं महापौर अमृता अमर यादव, बंधाया ढांढस
खंडवा। नए बस स्टैंड पर पिछले दिनों हुए विवाद के बाद दिवंगत हुए स्व. किशन गुप्ता के निवास पर खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत किशन गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।