अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा कर्मी की अचानक बिगड़ी हालत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने किया मृत घोषित
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव उगरपुर गेंडा निवासी कौशल कुमार सिंह पुत्र कल्याण सिंह राजपूत औरैया जनपद में अजीतमल क्षेत्र में स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर बतौर टोल कलेक्टर डेढ़ वर्ष से कार्यरत था। बुधवार को दोपहर उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी तबियत खराब होने के चलते उसका साथी उसको इलाज के लिए फूटेकुआं स्थित एक क्लीनिक पर ले गया।