बरेली: पस्तौर में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में घर में सो रहे व्यक्ति के ऊपर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पकड़े गए ।आरोपियों के पास से चाकू और तमंचा बरामद किया है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया क्षेत्राधिकारी द्वितीय संदीप सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है