बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र के निवासी व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना सीबीगंज क्षेत्र निवासी व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। राजेश और छोटे ने धारदार हथियार से लीलाधर के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक तमंचा,कारतूस और चाकू के साथ पांच हजार रूपए बरामद किए हैं।