कांकेर: तीन दिनों के सफल नक्सल ऑपरेशन के बाद पखांजूर थाना लौटे सुरक्षा बल के जवानों ने मनाया जश्न
Kanker, Kanker | Nov 21, 2024 कांकेर और नारायणपुर के सीमावर्ती उत्तर अबूझमाड़ के जंगल में तीन दिनों तक नक्सल और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच में मुठभेड़ हुई थी।कड़ाके की ठंड में नक्सल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक समाप्त करने और सुरक्षित वापस लौटने की खुशी में आज सुरक्षा बलों के जवानों ने थाना परिसर में जश्न मनाते हुए डीजे के धुन में जमकर थिरके।इस दौरान थाने में जश्न सा माहौल बना हुआ था।