गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी ने सिरसिया स्थित BNS DAV पब्लिक स्कूल में बसों का निरीक्षण किया
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शनिवार को 2 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने सिरसिया स्थित BNS DAV पब्लिक स्कूल में परिचालित बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से BNS DAV पब्लिक स्कूल में परिचालित बसों की जांच की गई।