लखनऊ में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद, क्रेटा कार सवार तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Mar 7, 2026 लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। बाराबंकी एएनटीएफ ने चौक पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।