गाज़ियाबाद: मतगणना की तैयारियों को लेकर राजनगर जिला मुख्यालय पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किया बैठक का आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी को लेकर राजनगर जिला मुख्यालय पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान डीएम ने सभी को निर्देशित किया कि 4 जून को होने वाली मतगणना में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रहनी चाहिए, किसी भी प्रकार की लापरवाही कोई भी अधिकारी नहीं करे। अगर किसी ने भी लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।