बहराइच: स्टेडियम के पास भीषण गर्मी में ओवरलोड से बिजली का तार दगा, धू-धू कर जला, अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास
बहराइच में भीषण गर्मी के कारण बिजली के तारों में ओवरलोड के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। शहर के स्टेडियम के पास स्थित बिजली के हाईटेंशन पोल पर तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पाते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया।