बहराइच: चौक बाजार में किशोरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार में किशोरी के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन में जुड़ गई है। शुक्रवार शाम को कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि किशोरों के बीच हुई मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो गुरुवार शाम का है जिसमें किशोरों के बीच मारपीट हूई थी।