बहराइच: बहराइच में आपातकाल के दौरान जन्मे पूर्व विधायक के पुत्र का नाम मुलायम सिंह ने रखा इमरजेंसी यादव, अब यही है पहचान
बहराइच शहर में रहने वाले एक शख्स का ऐसा नाम है कि वह अपने नाम के कारण चर्चा में रहते हैं। यह नाम है इमरजेंसी यादव का जिसे सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे। बता दे कि समाजवादी पार्टी से विधायक रहे राम तेज यादव को 1975 में आपातकाल के दौरान पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इसके बाद मुलायम सिंह ने उनके पुत्र का नाम इमरजेंसी यादव रख दिया था जो आज भी कायम है।