बहराइच: सागर निवासी ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय तालाब में हो रहा है मिट्टी खनन को रोके जाने कि की शिकायत #jansamasya
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सगरा निवासी ग्रामीण शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र देते हुए सगरा तालाब में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रोके जाने और प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आवंटित तालाब से अवंटी द्वारा गैर कानूनी तरीके से मिट्टी खनन कराया जा रहा है।