बहादुरपुर: ग्राम प्यासी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
बहादुरपुर थाने में ग्राम प्यासी निवासी 51 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र अमर सिंह दांगी ने शनिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ ग्राम प्यासी की नहर पर आज नहर के पानी रोकने की बात पर से बैजनाथ बघेल, निरल बघेल का लड़का दोनों निवासी करैया हाट ने लात घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।