झांसी: भिटौरा गांव में शराब के नशे में चार युवकों ने की मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मेडिकल में भर्ती
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौरा में शराब के नशे में धुत चार युवकों ने एक घर के बाहर गाली-गलौज की और विरोध करने पर घर में घुसकर मकान मालिक पर लाठियों व सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में महेश नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।