झांसी: झांसी के डीआईजी ने रेंज कार्यालय में जालौन, झांसी, ललितपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी द्वारा रेंज के जनपद झांसी, जालौन व ललितपुर के जनपद प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें महिला सम्बन्धी अपराधों, विभिन्न संगीन अपराधों, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों आदि की समीक्षा कर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।