झांसी: झांसी में तूफान ने गिराया 5.5 डिग्री तापमान, मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 झांसी में तूफान के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 5.5 डिग्री गिरकर 40.6 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।शुक्रवार को सुबह से तेज धूप खिली है। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।