झांसी: घर जाने के लिए निकले युवक का शव झांसी स्टेशन पर मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक युवक की लाश मिली है। वो 3 दिन पहले काम पर आया था, मगर उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसलिए घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फोन करने पर पुलिस ने घटना की जानकारी दी। तब वे रोते बिलखते हुए शुक्रवार की दोपहर 2:00 झांसी पहुंच गए। अब पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।