झांसी: भानु सहाय ने लखनऊ स्थित ऊर्जा मंत्री के निवास पर काला झंडा लगाकर झांसी में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती का किया विरोध
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 बुंदेलखंड के झांसी में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती के विरोध में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा के निवास पर जाकर झांसी में हो रही विद्युत कटौती की समस्या को लेकर बात करना चाही तो उनकी बात नहीं हो सकी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के निवास पर काला झंडा लगाकर विरोध किया।