➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मोहाली हेलीपेड आगमन, हुआ भव्य स्वागत
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता विमुक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज विधानसभा रेहली के मोहाली हेलीपेड पर आगमन हुआ। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राहुल लोधी, रेहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों में आईजी श्री इरशाद वली, डीआईजी श्री एस.एस. चौहान, एसपी श्री अनुराग सुजानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#CheetahProject #MadhyaPradesh #VeeranganaDurgavatiTigerReserve #Sagar #ProjectCheetah #CMMP #DrMohanYadav