खैरलांजी: ग्राम भौरगढ़ में निर्माण कार्य को लेकर विवाद, महिला सहित परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास
थाना खैरलांजी क्षेत्र के भौरगढ़ गांव में निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी छोटेलाल लिल्हारे ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मई 2026 को लगभग सुबह 11:30 बजे, जब वह अपनी दुकान पर थे, तभी उन्हें घर से सूचना मिली कि गांव की ही एक महिला और उसकी बेटी उनके घर पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार के कॉलम और बीम को लेकर गाली-गलौच कर रही