नवादा: मानसागर पटोरी गांव में बिना दुल्हन लौटी बारात, निकाह के बाद मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, दूल्हे का भाई गंभीर
Nawada, Nawada | Jun 3, 2026 नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के मनसागर पटोरी गांव में देर रात निकाह के बाद बारातियों के साथ जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दूल्हे के भाई समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। दूल्हे के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। मारपीट के बाद बाराती बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए।