जगदलपुर: धर्मांतरित शव को दफनाने के विवाद की वजह बताई बजरंग दल के सिकंदर कश्यप ने
बस्तर जिले की भानपुरी तहसील के करंदौला ग्राम में धर्मांतरित हो चुकी 83 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका रुक्मिणी कुर्रे की मौत के पश्चात उसकी लाश को गांव में दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।ग्रामीणों ने गांव में स्थित वन विभाग की जमीन पर शव दफनाने से रोक दिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।