डिंडौरी: राघोपुर बांध निर्माण में हाई कोर्ट जबलपुर के आर्डर सीट के अनुसार कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
राघोपुर बहुउद्देशीय परियोजना बांध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हाई कोर्ट जबलपुर आर्डर शीट के अनुसार पेसा एक्ट और ग्रामीणों की सहमति के अनुसार कार्यवाही करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि न्यायालय के ऑर्डर सीट के अनुसार कार्यवाही न होने असंवैधानिक तरीका अपनाकर दबाव बनाया जा रहा है ।